22
Nov
सिरसा(बलविंदर सिंह):सिरसा में विकास कार्यों की कथित अनदेखी और शहर की बिगड़ती नागरिक सुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शहर की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए विधायक ने एक अनोखा कदम उठाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने खून से पत्र लिखा। सेतिया ने सुबह करीब 9 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री के सिरसा जिले के दौरे के दौरान किया गया। सैनी रविवार को कालांवाली में मैराथन में हिस्सा लेने और सिरसा में जिला शिकायत…
