20
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): ग्वालियर भारत के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र (टीएमजेड) के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां एशिया का पहला दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी (साडा - एसएडीए, ग्वालियर) में प्रस्तावित टीएमजेड के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। प्रस्तावित टीएमजेड लगभग ₹5,500 करोड़ के निवेश के साथ स्थापित किया जाएगा और इससे 18,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के…
