16
Sep
लुधियाना(गुरप्रीत सिंह): लुधियाना के सिंगर सिनेमा की बैक साइड स्थित रणजीत सिंह पार्क में चल रहे गणपति उत्सव के पंडाल में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे भगवान के दरबार और आयोजन स्थलों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। यहां से एक शातिर चोर दोपहर के समय एक चलता हुआ फर्राटा पंखा चोरी करके ले गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है। CCTV में कैद हुआ चोरी का वीडियो सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरी का पूरा तरीका साफ नजर आ रहा है।…
