07
Oct
लुधियाना(गुरप्रीत सिंह): लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के दो कथित सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ और मोहाली के प्रमुख कारोबारियों को निशाना बनाने की कथित योजना का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र निवासी राधे श्याम और राहुल कुमार के रूप में हुई है। दोनों को लुधियाना में एक अभियान के दौरान क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने गिरफ्तार किया। अतिरिक्त डीसीपी क्राइम रूपिंदर भट्टी के अनुसार, दोनों संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि वे विदेश में रह रहे हरमन संधू के निर्देश पर…
