लुधियाना पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और अर्श बग्गा के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने कुछ लोगों को टारगेट करके मौत के घाट उतारना था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और इनसे पूछताछ की जा रही है कि दोनों बदमाशों ने किन लोगों को टारगेट करना था।
पुलिस ने इन गुर्गों से दो पिस्टल 30 बोर, 9 जिंदा कारतूस 30 बोर और एक प्लेटीना बाइक बरामद हुए है। ADCP देव सिंह ने कहा कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर डोनी बल और अर्ष बग्गा के दो गुर्गे शहर में कुछ लोगों कारोबारियों को निशाना बनाने की फिराक में है।
हयूमन इंटेलिजेंस की मदद से दबोचा
पुलिस टीम ने हयूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों को गांव बद्दोवाल नजदीक अयाली चौक व बैक साइड बस स्टेंड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ राजी नीला और राजवीर सिंह उर्फ राजी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मुल्लापुर दाखा नजदीक बद्दोवाल के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल भी खंगाल रही है।
टेलीग्राम पर करते थे डोनी बल और बग्गा से बातचीत
पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि दोनों युवक टेलीग्राम से डोनी बल और अर्ष बग्गा से बातचीत करते थे। पिछले करीब कुछ दिनों से यह दोनों उनके संपर्क में थे। इन दोनों बदमाशों ने 17 जून की रात वारदात को अंजाम देना थ लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया था। दोनों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है।
