04
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस साइकिलिंग पहल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष सांघवी भी शामिल होंगे। डॉ. मांडविया ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, फिट इंडिया 'संडे ऑन…
