21
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): संशोधित ढांचे के अंतर्गत 20 अगस्त 2026 तक कुल 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 4,895.65 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश शामिल है। इस निवेश में सूचना प्रौद्योगिकी, एआई, सूचना एवं संचार, विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, डेटा सेंटर और परिवहन सेवाओं सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। मॉरीशस, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर, लक्ज़मबर्ग और केमैन द्वीप समूह सहित विभिन्न देशों के निवेशकों/संस्थाओं द्वारा 29 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। संशोधित ढांचा भारत में विदेशी निवेश के प्रवाह को सुगम बनाता है, क्योंकि इसमें 10 प्रतिशत तक के गैर-नियंत्रणकारी भूमि सीमा साझा करने वाले…
