27
Jun
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति थाईलैंड के सट्टाहीप पहुंचे। पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद के नेतृत्व में जहाजों का स्वागत रॉयल थाई नौसेना ने किया। यह बंदरगाह दौरा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत की निरंतर समुद्री गतिविधियों का हिस्सा है और भारत तथा थाईलैंड के बीच घनिष्ठ दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को दर्शाता है। इस यात्रा में पेशेवर आदान-प्रदान, विभिन्न जहाजों का दौरा, परिचालन संबंधी बातचीत, खेलकूद संबंधी गतिविधियाँ और सामुदायिक संपर्क शामिल…
