21
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (एमपीएमएस) की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य बड़े पैमाने पर उत्पादन के जरिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाना, अधिक घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) के माध्यम से मोबाइल विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाना है। यह योजना भारतीय मोबाइल फोन ब्रांडों को तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल करने, अधिक आर्थिक मूल्य सृजित करने और डिजाइन तथा अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में भारतीय पेटेंट को बढ़ावा देने में मदद करेगी। साथ ही, इससे रोजगार के नए…
