06
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा) : करीब तीन दशक तक कानून की आंखों में धूल झोंकने वाला हरियाणा पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 28 वर्षों से फरार चल रहे राजिंदर बैरागी को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर न केवल नया नाम अपना लिया था, बल्कि शिक्षक, प्रॉपर्टी कारोबारी और कथित डॉक्टर के रूप में सामान्य जीवन भी जी रहा था। पुलिस के मुताबिक, 53 वर्षीय आरोपी राजिंदर बैरागी कई नामों से रह रहा था, जिनमें राजेंद्र सिंह यादव और…
