29
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में प्रवेश की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल में शामिल हुए बिना उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगी। मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश में हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली मित्तल ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाती रहेंगी। उन्होंने जनता से अपने प्रयासों में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि वह उन लोगों…
