28
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और गरिमा सदैव बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं हमें विचारों में मतभेद होने के बावजूद वाणी में संयम, नैतिक आचरण और दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश देती हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित कबीरधाम आश्रम में आयोजित संत कबीर महोत्सव एवं कबीर स्मृति भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि संत कबीर…
