09
Nov
लुधियाना के डाबा इलाके में शादी के महज पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है। दोनों पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। उसकी शादी संदीप के साथ हुई थी, जो धिल्लों नगर का रहने वाला है और फैक्ट्री में काम करता है। सोनी की मां चंपा देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी।…
