05
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):कोयला उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कम होने के स्पष्ट संकेत मिलने के साथ ही, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में कोयले के उत्पादन और आपूर्ति में तेजी आ रही है और आगे इसमें और सुधार होने की संभावना है। जुलाई और अगस्त के दौरान, विशेष रूप से पूर्वी-मध्य भागों में, लगातार बारिश के बावजूद, सीआईएल ने आपूर्ति को स्थिर बनाए रखा। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान, सीआईएल ने 322.90 मिलियन टन (एमटी) कोयले की आपूर्ति की। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में आपूर्ति किए गए 302.60 एमटी से 6.70% अधिक है। बारिश कम होने…
