12
Oct
सरे, बी.सी. (राजीव शर्मा): सेंटरबीसी (CentreBC) की नेता एलेनोरे स्टुर्को ने ब्रिटिश कोलंबिया में कामकाजी परिवारों के लिए आयकर में कटौती का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने वादा किया है कि यदि उनकी पार्टी सरकार बनाती है, तो 1 जनवरी 2027 से पहले स्लैब की प्रांतीय आयकर दर को 5.6% से घटाकर 5.06% कर दिया जाएगा। यह प्रस्ताव घरेलू खर्चों में हो रही बढ़ोतरी के बीच सामने आया है। पार्टी ने स्टैटिस्टिक्स कनाडा के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अगस्त 2026 में ब्रिटिश कोलंबिया में खाद्य कीमतों में 3.3% और गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतों में 20.8% की वृद्धि दर्ज…
