29
Aug
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): हाल ही में एक समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में सुझाव दिया गया था कि गोबर्धन योजना के तहत संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) की संशोधित कीमत से सीएनजी और घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं पर काफी अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। यह निष्कर्ष सही वर्णन प्रस्तुत नहीं करता है। यह कुछ असंगत मान्यताओं पर आधारित है: मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत, सीबीजी उत्पादकों को भुगतान की जाने वाली कीमत सीएनजी के खुदरा विक्रय मूल्य के 85% से जुड़ी होती है। नवीनतम संशोधन के आधार पर, यह लगभग रूपये 1,478 प्रति एमएमबीटीयू बैठती है। गोबर्धन योजना के अंतर्गत, सीबीजी की कीमत रूपये 2,110 प्रति एमएमबीटीयू निर्धारित की गई है। रूपये 1,478 से…
