06
Nov
कैलगरी (राजीव शर्मा): सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे उस दावे ने संभावित प्रवासियों (इमिग्रेंट्स) के बीच चिंता बढ़ा दी है, जिसमें 55,000 डॉलर का भुगतान करके कनाडा का स्थायी निवास (PR) प्राप्त करने की बात कही जा रही है। हालांकि, 'इमिग्रेशन, रिफ्यूजीस एंड सिटीजनशिप कनाडा' (IRCC) द्वारा इस राशि को किसी भी मानक संघीय पीआर आवेदन शुल्क के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है। कनाडा में आप्रवासन (इमिग्रेशन) के कई रास्ते उपलब्ध हैं, जिनमें एक्सप्रेस एंट्री, प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) और बिजनेस इमिग्रेशन स्ट्रीम शामिल हैं, और प्रत्येक के अपने विशिष्ट पात्रता मानदंड हैं। बिजनेस इमिग्रेशन में…
