14
Jun
हरियाणा(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को गांव पहरावर के निकट सेक्टर-26 स्थित गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के भगवान परशुराम कैंपस-3 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन चारदीवारी सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डॉ. अरविंद शर्मा ने निर्माणाधीन कैंपस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शीघ्र ही संस्था को लगभग 15 करोड़ रुपये की मैचिंग ग्रांट उपलब्ध करवाएगी, जिससे कैंपस में प्रस्तावित विकास…
