21
Sep
सरे (राजीव शर्मा / अमृत ढोट): ब्रिटिश कोलंबिया (बी.सी.) कंजर्वेटिव पार्टी में एक बड़ा सियासी भूचाल आया है। हफ्तों की बगावत, हाई-प्रोफाइल निष्कासनों और बढ़ते अंदरूनी कलह के बाद केरी-लिन फाइंडले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस नाटकीय घटनाक्रम ने आधिकारिक विपक्ष को एक गंभीर नेतृत्व और संगठनात्मक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। फाइंडले का 20 सितंबर को दिया गया इस्तीफा 30 मई को पार्टी की कमान संभालने के महज 113 दिनों बाद आया है, जिससे कॉकस के भीतर बढ़ती खींचतान के बीच उनके कार्यकाल का अप्रत्याशित अंत हो गया। यह राजनीतिक उथल-पुथल तब…
