07
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):सभापति: माननीय सदस्यगण, 9 अगस्त , 2026 को ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ है, जो हमारे राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में 9 अगस्त, 1942 को शुरू हुए इस आंदोलन ने भारत की स्वतंत्रता की निरंतर मांग को निर्णायक गति प्रदान की। "करो या मरो" के आह्वान ने देश भर के लाखों भारतीयों को सभी बाधाओं को पार करते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। अत्यधिक दमन, कारावास और अत्यंत कठिनाइयों का सामना करने के…
