06
Nov
कैलगरी (राजीव शर्मा): अल्बर्टा सीरियस इंसिडेंट रिस्पांस टीम (ASIRT) ने एडमॉन्टन पुलिस सर्विस (EPS) के अधिकारियों के साथ उसके आवास पर हुई एक बातचीत के बाद एडमॉन्टन के एक व्यक्ति की मौत की जांच शुरू कर दी है। ASIRT द्वारा 5 नवंबर को जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 अक्टूबर के तड़के हुई, जब पुलिस को व्यक्ति की भलाई की जांच करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। लगभग सुबह 3 बजे, एक महिला ने EPS से संपर्क किया और वेलनेस चेक की मांग की, और व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने के बारे में टिप्पणी करने…
