28
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्र की अमृत भारत स्टेशन स्कीम (ABSS) के तहत देशभर में रेलवे स्टेशन पुनर्विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसकी ताजा कड़ी में 75 स्टेशनों को करीब 1,570 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से फिर से विकसित कर देश को समर्पित किया गया है। अब तक इस कार्यक्रम के तहत कुल 261 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा हो चुका है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के स्टेशननवीनतम चरण में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के स्टेशनों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के चार स्टेशन भी शामिल हैं। पंजाब में जालंधर कैंट, एसएएस नगर (मोहाली), श्री आनंदपुर साहिब और…
