15
Sep
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): अमेरिका के एक रेस्ट एरिया में सोमवार सुबह एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर पर कथित तौर पर चाकू से लगभग 20 वार किए गए। पंजाबी समुदाय के लोगों ने इस घटना को नस्लीय दुर्भावना से प्रेरित संभावित हमला करार दिया है। पीड़ित की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो डब्लूजे ट्रांसपोर्ट (WJ Transport) में कार्यरत हैं। घटना का विवरण साझा करने वाले पंजाबी समुदाय के सदस्य पवितर सिंह के अनुसार, गुरविंदर ट्रक स्टॉप पर आराम कर रहे थे, तभी कथित हमलावर ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की और फिर चाकू से हमला बोल दिया।…
