28
Nov
कैलगरी (राजीव शर्मा): कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के लेथब्रिज शहर को 2028 अल्बर्टा विंटर गेम्स की मेजबानी के लिए चुना गया है। 32 साल बाद यह बहु-खेल प्रतियोगिता एक बार फिर लेथब्रिज में आयोजित होगी। इसमें पूरे प्रांत से 11 से 16 वर्ष की आयु के शौकिया खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन में करीब 2,000 खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। खेलों की योजना बनाने और सफल आयोजन के लिए अल्बर्टा सरकार 2028 अल्बर्टा विंटर गेम्स की मेजबान सोसाइटी को 1.35 मिलियन डॉलर की ग्रांट देगी। इस राशि का इस्तेमाल स्टाफ की व्यवस्था, परिवहन, प्रचार और प्रतियोगिता…
