22
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के तोतापुरी आम उत्पादक किसानों की लगातार गिरती आय और मंडियों में दाम टूटने की शिकायतों के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, तोतापुरी आम की खेती, प्रोसेसिंग और बाज़ार व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के तोतापुरी आम उत्पादक किसानों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए, उच्चस्तरीय…
