‘रावी दे कंडे’ की टीम गोल्डन टेंपल में नतमस्तक: संगत के साथ गुरबाणी सुनी, 10 सितंबर से शुरू होगी शूटिंग; नए साल पर होगी रिलीज

पंजाबी फिल्म ‘रावी दे कंडे’ की स्टार कास्ट आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुई। इस दौरान फिल्म की टीम ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका और नए प्रोजेक्ट की चढ़दी कला और सफलता के लिए अरदास की। डायरेक्टर जतिंदर चौहान और मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री संदीप कौर सिद्धू समेत फिल्म की स्टार कास्ट ने गुरुबाणी का कीर्तन श्रवण किया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

डायरेक्टर जतिंदर चौहान और अभिनेत्री संदीप कौर सिद्धू ने बताया कि उनकी पंजाबी फिल्म ‘रावी दे कंडे’ को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार और समर्थन मिला। इसी के चलते अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले वे गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं।

पंजाबी संस्कृति पर आधारित होगी नई फिल्म

उन्होंने कहा कि उनका नया प्रोजेक्ट पंजाबी संस्कृति और सभ्याचार को दर्शाने वाली एक पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म की कहानी परिवार और समाज से जुड़े पहलुओं को सामने लाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर भी आधारित होगी। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ने में कामयाब होगी।

फिल्म की टीम के मुताबिक, इस नए प्रोजेक्ट में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग और प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है।

गोल्डन टेंपल पहुंची ‘रावी दे कंडे’ की टीम।

गोल्डन टेंपल पहुंची ‘रावी दे कंडे’ की टीम।

टीम ने उम्मीद जताई कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से यह फिल्म भी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाएगी और संगत को जरूर पसंद आएगी। फिल्म को साल 2026 के अंत या 2027 के शुरुआती सप्ताह में दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है।

पंजाबी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को दिखाएगी फिल्म

फिल्म की स्टार कास्ट ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे तक पहुंचाना है। गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होकर टीम ने अपने नए सफर की शुरुआत गुरु महाराज के आशीर्वाद के साथ की।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *