प्रधानमंत्री ने लद्दाख में नवाचार और समृद्धि को उजागर करने वाला एक लेख साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें लद्दाख में नए अवसरों की संभावनाओं को उजागर किया गया है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि लद्दाख में पाई जाने वाली एक विशेष बेरी नवोन्मेषण और अवसरों की गाथा लिख रही है। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात का सशक्त प्रतिबिंब है कि कैसे उद्यमिता और मूल्यवर्धन लद्दाख में समृद्धि के नए द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने इसे ‘वोकल टू लोकल फॉर ग्लोबल’ की दिशा में राष्ट्र की प्रगति का एक अंतर्दृष्टिपूर्ण लेख बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

लद्दाख में पाई जाने वाली एक विशेष बेरी नवोन्मेषण और अवसरों की गाथा लिख रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan का यह विचार अत्यंत प्रभावशाली है कि किस तरह उद्यमिता और मूल्यवर्धन लद्दाख में समृद्धि के नए द्वार खोल रहे हैं!

यह लेख इस बात की गहन जानकारी देता है कि हम ‘वोकल टू लोकल फॉर ग्लोबल’ की दिशा में किस प्रकार प्रगति कर रहे हैं।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *