पारसी नववर्ष पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

नवरोज़ मुबारक!”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *