नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोश हशाना के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि नया साल सभी के लिए शांति, उम्मीद, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा;
“शना तोवा!
प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशाना की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, आशा, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।
