प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

कोलकाता में कल हुई दुर्घटना बेहद दु:खद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है: प्रधानमंत्री @narendramodi

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *