मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का आगाज, पीएम मोदी ने साझा की संबोधन की झलकियां

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

एक्स पोस्ट में अपने संदेशों के क्रम में श्री मोदी ने कहा;

“मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित किया।

भारत की उल्लेखनीय फिनटेक यात्रा और यूपीआई की सफलता के बारे में बात की।

इन क्षेत्रों में कार्य की आवश्यकता है:

यूपीआई का वैश्विक विस्तार बढ़ाना।

फिनटेक के दायरे को भुगतान से आगे बढ़ाकर ऋण, बीमा, बचत, निवेश और पेंशन तक ले जाना।

एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम का उपयोग करना।

उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा और नैतिक डेटा संरक्षण सुनिश्चित करना।

अधिक मजबूत फिनटेक उपभोक्ता संरक्षण सूचकांक तथा अधिक नवाचार को बढ़ावा देना।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *