फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को मिलेगा नया बल : राजस्व मंत्री विपुल गोयल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज विभागीय हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

बैठक में राज्य की फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 26 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। इन वाहनों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा, जिससे आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को अधिक त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में बताया गया कि खरीदे जाने वाले वाहनों में यूटिलिटी व्हीकल, रिकवरी वैन तथा कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल शामिल हैं। इनकी खरीद पर 2 करोड़ 91 लाख 71 हजार रुपये की लागत आएगी तथा इन्हें दो माह के भीतर विभाग को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं श्री शेखर विद्यार्थी, वित्त विभाग के विशेष सचिव कैप्टन मनोज कुमार तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *