जींद के नरवाना कॉलेज में BLO को लेकर विवाद, वोटर कार्ड के काम का VIDEO वायरल; BLA पर भी उठे सवाल

रियाणा के जींद में भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (BLA) और लेडी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के बीच विवाद हो गया। BLA का आरोप है कि वह वोट बनवाने के लिए नरवाना के आर्य कन्या कॉलेज पहुंचा था, लेकिन BLO ने वोट बनाने से मना कर दिया।

BLA के मुताबिक, जब उसने इसका वीडियो बनाया तो BLO ने कहा कि SDM ऑफिस या प्रधानमंत्री ऑफिस चला जा, वह वोट नहीं बनाएगी। वहीं, BLO वीडियो में BLA पर बदतमीजी करने का आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं और FIR दर्ज कराने की बात कह रही हैं। मामले की शिकायत SDM को दी गई है।

जब इस मामले में SDM जगदीश चंद्र से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

वीडियो में लेडी BLO ये कहती भी सुनाई दे रही हैं कि जो उसके साथ बदतमीजी करेगा, वह उसका काम नहीं करेगी।

वीडियो में लेडी BLO ये कहती भी सुनाई दे रही हैं कि जो उसके साथ बदतमीजी करेगा, वह उसका काम नहीं करेगी।

BLA बोले- मोहल्ले के व्यक्ति का वोट बनवाने गए थे

BLA-2 जोगिंद्र सैनी ने आरोप लगाया कि वह अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति का वोट बनवाने बूथ नंबर 142 पर गए थे। संबंधित व्यक्ति के माता-पिता का निधन हो चुका है। इसी बात को लेकर बातचीत के दौरान महिला BLO अनिल ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और महिला BLO ने चप्पल निकालकर उन्हें मारने की कोशिश की। उन्हें सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया। इस मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही BLO पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अब जानिए वीडियो में क्या बातचीत हो रही….

BLA: मैंने आपको कुछ गलत बोला है? BLO: यहां बूथ पर आकर बदतमीजी की।

BLA: किसने बदतमीजी की है? BLO: तू यहां पर कल भी आया था।

BLA: क्या बात? मेरा यहां कोई काम नहीं है? BLO: ना कोई काम नहीं है, चल यहां से।

BLA: क्यों? BLO: जो मेरे साथ बदतमीजी करेगा, मैं उसका काम बिल्कुल नहीं करूंगी। चाहे SDM ऑफिस चला जा या प्रधानमंत्री ऑफिस।

BLA: मतलब आप काम नहीं करोगे? BLO: तेरा काम तो अब बना दूंगी (चप्पल दिखाते हुए)

BLA: जूते निकाल रही है जूते। BLO: आया चलकर यहां।

हाथ में चप्पल लिए महिला BLO।

हाथ में चप्पल लिए महिला BLO।

BLO बोलीं- मान-सम्मान की बात आई तो चप्पल हाथ में निकाल ली

BLO अनिल ने कहा कि मौके पर उनके साथ भी बदतमीजी की गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत रविवार को ही सिटी थाने में दी थी। वह अपनी ड्यूटी कर रही थी और किसी के साथ विवाद करना उनका उद्देश्य नहीं था। जब बात उनके मान-सम्मान तक पहुंची और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो गुस्से में उन्होंने चप्पल हाथ में निकाल ली। हालांकि, उनका किसी को चप्पल मारने का इरादा नहीं था। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *