‘भावी PM’ कहने पर CM सैनी ने मंच संचालक को टोका, माथा पकड़ने का VIDEO वायरल

हरियाणा के नारनौल में गुरुवार को सैनी सभा के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंच से ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताए जाने पर CM नाराज हो गए। मंच संचालक के ऐसा कहते ही CM सैनी ने अपना माथा पकड़ लिया और फिर अंगुली दिखाते हुए उसे टोका।

कार्यक्रम में ये वाकया जिस समय हुआ, उस समय मंच संचालन की जिम्मेदारी सैनी सभा नारनौल के पूर्व प्रधान जेपी सैनी के पास थी। जेपी सैनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के बाद लोगों में जोश भरने के मकसद से नारे लगवाते समय CM को ‘भावी पीएम’ कह डाला।

जेपी सैनी की बात सुनते ही मंच पर बैठे मुख्यमंत्री ने तुरंत उन्हें टोका और हाथ से इशारा करते हुए ऐसा कुछ भी ना बोलने को कहा। CM की आपत्ति को देखते हुए मंच पर मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी तुरंत डायस की तरफ दौड़े और जेपी सैनी को चुप करवाया। इस पूरे वाकये से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

3 तस्वीरों से समझें कैसे 2 मिनट में पूरा माहौल बदल गया…

नारनौल में गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे सैनी सभा के पूर्व प्रधान जेपी सैनी भीड़ से नारे लगवाते हुए। इसी दौरान उन्होंने CM नायब सैनी को भावी प्रधानमंत्री कह डाला।

नारनौल में गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे सैनी सभा के पूर्व प्रधान जेपी सैनी भीड़ से नारे लगवाते हुए। इसी दौरान उन्होंने CM नायब सैनी को भावी प्रधानमंत्री कह डाला।

CM नायब सैनी ने हाथ से इशारा कर मंच संचालन कर रहे जेपी सैनी को तुरंत टोक दिया।

CM नायब सैनी ने हाथ से इशारा कर मंच संचालन कर रहे जेपी सैनी को तुरंत टोक दिया।

CM की आपत्ति को देखते ही उनके पीछे बैठे सिक्योरिटी टीम के सदस्य तुरंत मंच संचालक जेपी सैनी को चुप कराने के लिए दौड़े।

CM की आपत्ति को देखते ही उनके पीछे बैठे सिक्योरिटी टीम के सदस्य तुरंत मंच संचालक जेपी सैनी को चुप कराने के लिए दौड़े।

जानिये कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

  • पीएम के बर्थडे पर मूर्ति अनावरणः सैनी सभा नारनौल की ओर से रेवाड़ी रोड पर कार्यक्रम रखा गया था। असल में यहां सभा द्वारा मुख्य द्वार के पास महाराज शूर सैनी की प्रतिमा लगाई गई है। जिसका रिनोवेशन कराया गया था। अब सीएम के हाथों इसी मूर्ति का अनावरण का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का मौका चुना गया।
  • मंच संचालक ने भावी पीएम बतायाः इस दौरान मंच संभाल रहे सैनी सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी (जेपी) कार्यक्रम में जुटे लोगों से नारे लगवा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा- आप देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे। नायब सैनी जिंदाबाद।
  • सीएम अचानक चौंक गएः यह सुनकर सीएम नायब सैनी अचानक चौंक गए। पहले उन्होंने माथा पकड़ लिया, फिर उंगली दिखाकर मंच संचालक को चुप रहने को कहा। फिर इशारों से यह कहते दिखे कि ऐसा न कहें।
  • सीएम सिक्योरिटी मंच संचालक की तरफ दौड़ीः सीएम नायब सैनी को नाराज होता देख, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत एक्टिव हुई। दूसरी पंक्ति में बैठे दो कर्मी तुरंत मंच संचालक को चुप कराने दौड़े।

CM ने पूर्व प्रधान को बुलाकर समझाया

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जेपी सैनी को अपने पास बुलाया। इस दौरान वह जेपी को कुछ समझाते दिखे। इसके बाद कार्यक्रम में मंच संचालक भी बदल दिया गया। बता दें कि जयप्रकाश सैनी पेशे से सरकारी अध्यापक हैं। वे सैनी सभा के पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। मौजूदा प्रधान हरिीश सैनी के वे खास माने जाते हैं। इसलिए उनको मंच संचालन की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।

प्रतिमा का अनावरण भी नहीं हुआ

सैनी सभा नारनौल की एक बड़ी सभा है। इससे करीब 10,000 लोग जुड़े हैं। सभा से जुड़े भारत सैनी द्वारा अपनी दादी की याद में महाराज शूर सैनी की मूर्ति बनवाई गई थी। मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान ही इस प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण की जानकारी दी गई थी।

हालांकि, गुरुवार को मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण नहीं किया। प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और इसका आधिकारिक कारण तत्काल स्पष्ट नहीं किया गया। सैनी सभा की ओर से भी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। वहीं, पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी से उनका पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर ने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की।

समाज के लोगों के अनुसार वर्ष 2014 में भी इसी प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम हुआ था। तब मूर्ति के नीचे ये पत्थर लगाया गया था।

समाज के लोगों के अनुसार वर्ष 2014 में भी इसी प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम हुआ था। तब मूर्ति के नीचे ये पत्थर लगाया गया था।

2014 में हो चुका अनावरण

बताया जा रहा है कि प्रतिमा के अनावरण को लेकर पहले भी कार्यक्रम आयोजित करने की चर्चा हुई थी। समाज के लोगों के अनुसार वर्ष 2014 में भी इसी प्रतिमा के उद्घाटन का कार्यक्रम होने की बात सामने आई थी। दावा है कि 2014 में तत्कालीन मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने इसका अनावरण किया था। सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी ने कहा कि उनको प्रशासन द्वारा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली थी, लेकिन उन्हें लगता है कि किन्हीं राजनीतिक कारणों की वजह से अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

नारनौल में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम रद्द होने पर टेंट उतारते वर्कर।
By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *