मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में किया पौधारोपण

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। पृथ्वी को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और यह न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करता हैं ।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। प्रकृति के संरक्षण मे जनभागीदारी जरूरी है।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *