गुरुग्राम में 2 युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO: भरे बाजार पंच पहनकर मुक्के मारे, नाक-होंठ कटे; भीड़ बनी तमाशबीन

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-12 इलाके से एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर हाथों में लोहे के पंच पहनकर ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में युवक का चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसकी नाक और होंठ तक फट गए। बचाने आए उसके दोस्त को भी जमकर पीटा गया।

भरे बाजार हुए इस हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चार-पांच हमलावर सफेद शर्ट पहने युवक की पिटाई कर रहे है। युवक हाथ जोड़कर जाने बख्शने की गुहार लगा रहा है, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि आसपास काफी लोग मौजूद है, लेकिन कोई थी युवक को बचाने नहीं आता।

उधर, यह वीडियो सामने आते ही गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता से लिया। साथ ही कार्रवाई करते मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गुरुग्राम में युवक पर हमले का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

गुरुग्राम में युवक पर हमले का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • गाड़ी की ट्रक से हल्की टकराई थी : पुलिस के मुताबिक, हमले का यह मामला 12 दिन पहले का है। शिकोहपुर निवासी तनुज ने बताया कि उसकी गाड़ी नौरंगपुर के पास रास्ते में युवक अरुण के पिता के ट्रक से टकरा गई थी। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन अरुण इस बात को लेकर बेहद गुस्से में था और बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था।
  • वर्कशॉप में घुसकर किया हमला : तनुज के मुताबिक, वह अपनी उसी क्षतिग्रस्त गाड़ी को ठीक करवाने के लिए सेक्टर-12 स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप पर पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त प्रदीप भी था। इसी बीच आरोपी अरुण को भनक लग गई कि मैं वहां मौजूद हूं। अरुण तुरंत अपने 3 अन्य साथियों को साथ लेकर वर्कशॉप पहुंच गया और आते ही उसे घेर लिया।
  • लात-घूंसों से हमला, पंच से भी हमला: आरोप है कि अरुण ने अपने हाथ की उंगलियों में लोहे का ‘पंच’ पहन रखा था। उसने सीधे प्रदीप के चेहरे पर एक के बाद एक कई जोरदार वार किए। हमला इतना जोरदार था कि प्रदीप की नाक और होंठ बुरी तरह कट गए और खून निकलने लगा। बचाने आए दोस्त प्रदीप को भी जमकर पीटा। वर्कशॉप में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
गुरुग्राम में युवक पर हमले का सीसीटीवी सामने आया है।

गुरुग्राम में युवक पर हमले का सीसीटीवी सामने आया है।

दोस्त की शिकायत पर मामला दर्ज

इसके बाद प्रदीप और तनुज को तुरंत लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों को टांके लगाने पड़े। इस खूनी झड़प के बाद प्रदीप ने सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अरुण और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच वर्कशॉप में लगा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया, जिसमें आरोपी बेरहमी से पंच मारकर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

गुरुग्राम में युवक पर हमले का सीसीटीवी सामने आया है।

गुरुग्राम में युवक पर हमले का सीसीटीवी सामने आया है।

12 दिन तक फरार, 4 आरोपी दबोचे

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। इस संबंध में पीड़ित युवक पुलिस कमिश्नर ऑफिस भी पहुंचे थे। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वारदात के 12 दिन बाद मुख्य आरोपी अरुण और उसके तीन अन्य साथियों को धर दबोचा।

पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि हमले में इस्तेमाल किया गया लोहे का पंच भी बरामद किया जा सके।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *