15
May
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित सभी मंत्रियों को लोगों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के लिए विभिन्न जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के लिए जिलावार आवंटन आदेश जारी किये हैं। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय के एक परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम व सिरसा जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज यमुनानगर जिले की, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…
