Balwinder Singh

1297 Posts
45 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, विश्व बैंक के ₹5,714 करोड़ के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम को बड़ा बढ़ावा

45 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, विश्व बैंक के ₹5,714 करोड़ के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम को बड़ा बढ़ावा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के जल भविष्य को सुरक्षित करने और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने की राज्य की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में विश्व बैंक वित्त पोषित ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम (WSHP)’ को मंजूरी दी गई। इस प्रोग्राम की अनुमानित लागत 5,714.80 करोड़ रुपये है। एकीकृत जल क्षेत्र प्रोग्राम के तहत भूजल स्तर में गिरावट, सिंचाई दक्षता, जल उपलब्धता और कृषि क्षेत्र में जल के सतत उपयोग जैसी चुनौतियों पर काम किया जाएगा। प्राथमिकता वाले सिंचाई क्लस्टरों में लगभग…
Read More
हरियाणा में निजी कोचिंग सेंटर होंगे रेगुलेट, कैबिनेट ने नियमों को दी मंजूरी

हरियाणा में निजी कोचिंग सेंटर होंगे रेगुलेट, कैबिनेट ने नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण और विनियमन) नियम, 2026' के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और कामकाज के लिए एक संरचित नियामक ढांचा प्रदान करना है। ये नियम 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2024' के तहत बनाए गए हैं, जो उच्चतर अध्ययन, नौकरियों, पेशेवर पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन का प्रावधान करेंगे।यह एक्ट भारत सरकार द्वारा जनवरी 2024 में…
Read More
मुरथल में कौशल विकास को नई रफ्तार: CM नायब सैनी ने क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का किया शुभारंभ

मुरथल में कौशल विकास को नई रफ्तार: CM नायब सैनी ने क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का किया शुभारंभ

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, इस कौशल प्रयोगशाला से सीखकर युवा सीधे उद्योगों तक पहुंचेगा। उनके सपनों को रोजगार, उद्यम तथा राष्ट्र-निर्माण की शक्ति मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के मेधावी स्कॉलर और शिक्षकों को एक्सीलेंस अवॉर्ड दिए। उन्होंने दक्षता विकास केंद्र लैब का स्वयं अवलोकन किया और विद्यार्थियों…
Read More
मशरूम उत्पादन में हरियाणा का बढ़ता दबदबा, सफेद बटन मशरूम में बना रहा मजबूत स्थान: श्याम सिंह राणा

मशरूम उत्पादन में हरियाणा का बढ़ता दबदबा, सफेद बटन मशरूम में बना रहा मजबूत स्थान: श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा आज सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा है। राज्य सरकार किसानों को मशरूम इकाइयाँ स्थापित करने के लिए 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति के किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विशेष योजनाएँ लागू की गई हैं, जिनके तहत विभिन्न…
Read More
हरियाणा में क्रोनिक रोगों की रोकथाम के लिए आयुष पद्धतियों पर जोर

हरियाणा में क्रोनिक रोगों की रोकथाम के लिए आयुष पद्धतियों पर जोर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि आयुष चिकित्सा प्रणाली असाध्य और क्रोनिक रोगों के स्थायी उपचार के साथ-साथ उनकी रोकथाम में बेहद प्रभावकारी भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे बीमारियों के इलाज के लिए पारंपरिक एवं प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को प्राथमिकता दें ताकि स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली और दैनिक तौर-तरीकों के कारण उत्पन्न हो रही बीमारियों के चलते न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों…
Read More
हरियाणा में गुणवत्ता व्यवस्था को मजबूत करने की पहल, समीर पाल सरो ने QCI अधिकारियों से की मुलाकात

हरियाणा में गुणवत्ता व्यवस्था को मजबूत करने की पहल, समीर पाल सरो ने QCI अधिकारियों से की मुलाकात

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) के चेयरमैन श्री समीर पाल सरो ने नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक क्यूएए और क्यूसीआई के बीच इस वर्ष हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद संस्थागत सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। बैठक में हरियाणा में गुणवत्ता आश्वासन की व्यवस्था को और मजबूत करने, गुणवत्ता के प्रति संस्थागत संस्कृति विकसित करने तथा इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में गुणवत्ता मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सड़कों, भवनों, पुलों और अन्य सार्वजनिक उपयोग की संरचनाओं…
Read More
पंचकूला में उच्चतर शिक्षा काउंसिल की बैठक, मंत्री महीपाल ढांडा ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

पंचकूला में उच्चतर शिक्षा काउंसिल की बैठक, मंत्री महीपाल ढांडा ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला तकनीकी शिक्षा विभाग में उच्चतर शिक्षा काउंसिल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के बुनियादी ढांचे, शैक्षणिक गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाना है, ताकि उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का…
Read More
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने CM सैनी से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर मंथन

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने CM सैनी से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर मंथन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने आज उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम,एसएम सहित सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनरल धीरज सेठ द्वारा भारतीय सेना के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार,…
Read More
हरियाणा में अब डिजिटल होगी खाद की बिक्री, किसानों को मिलेगा पारदर्शी सिस्टम

हरियाणा में अब डिजिटल होगी खाद की बिक्री, किसानों को मिलेगा पारदर्शी सिस्टम

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों की डिजिटल बुकिंग और पारदर्शी वितरण व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों का पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयन किया है। इस व्यवस्था के तहत किसान डिजिटल माध्यम से उर्वरकों की अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकृत बिक्री केंद्र से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इन दो जिलों में पायलट के सफल परीक्षण के बाद इसे राज्य के अन्य जिलों में लागू करने पर विचार किया जाएगा। यह निर्णय आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक…
Read More
हरियाणा की नई उड़ान: 15 लाख एमएसएमई बनेंगे आर्थिक विकास के नए इंजन

हरियाणा की नई उड़ान: 15 लाख एमएसएमई बनेंगे आर्थिक विकास के नए इंजन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के सातवें दशक में प्रवेश के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के 15 लाख एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) को आर्थिक विकास के अगले चरण का प्रमुख आधार बनाने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने इसके लिए हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत पांच वर्ष का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 नीति को लॉन्च किया। इसका लक्ष्य 55,000 करोड़ रुपये से अधिक का विनिर्माण निवेश आकर्षित करना, 5 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा करना…
Read More