बेंगलुरु में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे ओम बिरला

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 17 नवंबर, 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित ऐतिहासिक विधान सौध में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों (सीडब्ल्यूपी) के भारत क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।CommonwealthWomenParliamentarians

उद्घाटन सत्र में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे तथा मुख्य संबोधन देंगे। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर; कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष श्री जी. एस. पाटिल; तथा राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी उपस्थित रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक विधान परिषद के सभापति श्री सलीम अहमद स्वागत भाषण देंगे, जबकि कर्नाटक विधान परिषद की उपसभापति डॉ. उमाश्री धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगी। इस सम्मेलन में संसद तथा राज्य विधानमंडलों एवं संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सदस्यगण के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति भी सहभागिता करेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन का केंद्रीय विषय ‘सुदृढ़ आधार, सशक्त स्वर : समावेशी साइबर जगत और नवागत महिला विधायकों के लिए मार्गदर्शन एवं परामर्श के सशक्त माध्यम’ होगा। सम्मेलन के दौरान दो पूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम पूर्ण सत्र ‘डिजिटल माध्यमों से महिला सशक्तीकरण : सुरक्षित साइबर जगत, विवेकपूर्ण विकल्प’ विषय पर 17 नवंबर, 2026 को आयोजित होगा। इस सत्र में महिलाओं को डिजिटल परिवेश में सुरक्षित, सजग एवं प्रभावी ढंग से सहभागिता करने में सक्षम बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। द्वितीय पूर्ण सत्र ‘महिला विधायकों का क्षमता संवर्धन एवं मार्गदर्शन’ विषय पर 18 नवंबर, 2026 को आयोजित होगा। इस सत्र में महिला विधायकों की विधायी दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से विधायी संस्थाओं में नवप्रवेशी महिला सदस्यों को मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान करने के प्रभावी माध्यमों तथा उनकी विधायी भूमिका को अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर विचार किया जाएगा। सम्मेलन के व्यापक विचार-विमर्श को एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक आयाम प्रदान करते हुए, संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन वीमेन), भारत द्वारा 17 नवंबर, 2026 को रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े इस महत्त्वपूर्ण विषय पर जागरूकता का प्रसार करना, तथ्यपरक एवं सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा एवं समग्र कल्याण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। सम्मेलन के अंतर्गत होने वाले विचार-विमर्श अनुभवों के आदान-प्रदान, उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने तथा महिला विधायकों की सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगे। डिजिटल सशक्तीकरण, क्षमता संवर्धन तथा मार्गदर्शन एवं परामर्श के माध्यम से विधायी संस्थाओं में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके नेतृत्व को नई दिशा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

सम्मेलन का समापन बुधवार, 18 नवंबर, 2026 को आयोजित समापन सत्र के साथ होगा, जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. सुधा यादव समापन संबोधन देंगी। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री, राज्य सभा के उपसभापति तथा कर्नाटक विधान परिषद के सभापति भी सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्र की अध्यक्ष सम्मेलन के निष्कर्षों एवं प्रतिफलों पर वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी। कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष स्वागत भाषण देंगे, जबकि कर्नाटक विधान सभा के उपाध्यक्ष धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

यह सम्मेलन संवाद, सहयोग, अनुभव-साझाकरण एवं सामूहिक चिंतन का एक सशक्त मंच सिद्ध होने की परिकल्पना के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की अपरिहार्य भूमिका को रेखांकित करना तथा विधायी प्रक्रियाओं में उनकी सार्थक एवं प्रभावी सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। डिजिटल समावेशन, विधायी क्षमता संवर्धन तथा पीढ़ियों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के हस्तांतरण के माध्यम से यह सम्मेलन ऐसा अनुकूल एवं सहयोगपूर्ण परिवेश विकसित करने की दिशा में सार्थक पहल करेगा, जिसमें महिला विधायक अपने विचारों एवं सरोकारों को अधिक सशक्त स्वर प्रदान कर सकें, संसदीय विमर्श को समृद्ध बना सकें तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के भविष्य को अधिक समावेशी, संवेदनशील और सुदृढ़ बनाने में प्रभावी योगदान दे सकें।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री, तेलंगाना सरकार के मंत्रियों और केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कीप्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली(राजीव शर्मा)प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की और जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

धरती आबा के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी विरासत हर पीढ़ी को आत्म-सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनसे प्रेरित होकर, श्री मोदी ने कहा कि सरकार जनजातीय भाइयों और बहनों की गरिमा, अवसरों और समृद्धि के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है, उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के अमूल्य योगदान को नमन करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किया:

“भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें समस्त देशवासियों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन।

आप सभी को इस दिव्य अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

धरती आबा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उनसे प्रेरणा लेकर हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, अवसर और समृद्धि के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।

आइए, सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को नमन करें।”
प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि प्रकृति पूजा के प्रति समर्पित यह पवित्र अवसर समाज में सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को और गहरा करते हुए सभी में नई चेतना और जीवन शक्ति लाए। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो, उन्होंने छठी मैया को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किया:

“सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *