रोहतक में चाचा ने की भतीजे की हत्या, रुपयों के लेनदेन पर विवाद; 2 पक्षों में पथराव-चाकूबाजी

रोहतक की कबीर कॉलोनी में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के कारण खूनी संघर्ष हो गया। जहां चाचा पर भतीजे की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कालू पुत्र मामताज निवासी कबीर कॉलोनी के रूप में हुई। कालू का दोपहर के समय कॉलोनी के लोगों से ही झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि रात को भी पथराव हुआ था।

दोपहर को झगड़े में कालु को चाकू मारे गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां कालू की मौत हो गई।

कालू की हत्या करने का आरोप उसके अजीज पर लगा है, जो पिछले दो साल से कालू से पैसे मांग रहा था। कालू ने अपने चाचा अजीज की किरयाना की दुकान से सामान उधार ले रखा था, जिसके पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर चाचा अजीज का कालु के साथ झगड़ा हो गया और अजीज ने कालू को चाकू मार दिया।

परचून की दुकान पर सामान लेने गया था कालू

मृतक के परिजनों ने बताया कि कालू परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान चार-पांच लोगों ने उसे घेर दिया और झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान कालू को चाकू मारे गए, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

एसआई संदीप कुमार जानकारी देते हुए।

एसआई संदीप कुमार जानकारी देते हुए।

मृतक के परिजनों ने इन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने कालू की हत्या का आरोप उसके चाचा अजीज, आरीफ, सलीम मार्चरी व कालू सहित एक अन्य व्यक्ति का नाम लिखवाया है। इन आरोपियों ने कालू को घेरकर उसकी हत्या की है। पहले भी कालु का आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था।

पुलिस मामले में कर रही जांच

सिटी थाना के जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि कबीर कालोनी में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ट्रोमा सेंटर पहुंची, जहां युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *