नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित माछर ने पूरी दुनिया को सर्वोच्च साहस दिखाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कैप्टन माछर ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थिति का बहादुरी से सामना करते हुए 9/11 जैसा एक और हमला होने से रोक दिया।
श्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय, कैप्टन स्मित माछर को सलाम करते हुए उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा;
कैप्टन स्मित माछर ने दुनिया को सर्वोच्च साहस दिखाया है।
अपनी जान की चिंता किए बिना, उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए 9/11 जैसा एक और हमला होने से रोक दिया।
140 करोड़ भारतीय, कैप्टन स्मित को सलाम करते हुए उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
