प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले तेजस्विन शंकर को दी बधाई

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इतने कठिन इवेंट्स में टिके रहने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की जरूरत होती है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने इन तीनों का शानदार उदाहरण पेश करते हुए अपने अभियान का मजबूती से समापन किया, जो कि एक सराहनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी:

“एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बहुत-बहुत बधाई! दो दिनों तक चलने वाले इतने कठिन इवेंट्स में भाग लेने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की ज़रूरत होती है। उन्होंने इन तीनों का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का शानदार समापन किया। यह एक सराहनीय उपलब्धि है। भविष्य की हर प्रयास के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *