27
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इतने कठिन इवेंट्स में टिके रहने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की जरूरत होती है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने इन तीनों का शानदार उदाहरण पेश करते हुए अपने अभियान का मजबूती से समापन किया, जो कि एक सराहनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय…
