हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का शव कोचिंग इंस्टीट्यूट में मिला। शव क्लासरूम में पंखे से लटका हुआ था। प्रारंभिक तौर पर इसे सुसाइड माना जा रहा है। हालांकि, अभी कोई लास्ट नोट नहीं मिला है।
अनाज मंडी में आढ़त की दुकान के साथ ही सीए-स्टार्टर के नाम से इंस्टीट्यूट खोल रहा था। जिसमें CA फाउंडेशन के अलावा कॉमर्स सब्जेक्ट्स की कोचिंक दी जाती थी। गुरुवार सुबह करीब 11ः30 बजे पत्नी क्लासरूम में गईं तो पति को पंखे से लटका पाया।
जानकारी मिलते ही सेक्टर 3 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रवि कुमार चुघ बेटी का पिता थे, जो अभी 12वीं क्लास में पढ़ती है। पत्नी सरकारी टीचर हैं।

रवि सीए स्टूडेंट्स को घर में बने इंस्टीट्यूट में ही कोचिंग देते थे।
जानिए क्या है पूरा मामला…
घर पर ही CA की कोचिंग कराते थेः सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज SI प्रमोद ने बताया कि रवि कुमार चुघ घर पर ही स्टूडेंट्स को CA की कोचिंग देते थे। फर्स्ट फ्लोर पर घर बना है। नीचे एक तरफ पिता व चाचा के नाम पर आढ़त की दुकान है, जबकि दूसरी तरफ एक बड़े रूम में ‘सीए स्टार्टर्स’ के नाम से इंस्टीट्यूट बना रखा था।
पंखे से फंदे पर लटका मिला शवः पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सबसे पहले शव देखा। वह घर के काम निपटाने के बाद नीचे इंस्टीट्यूट में आईं थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रवि कुमार चुघ ने घर में ही कोचिंग इंस्टीट्यूट खोल रखा था।
पिता-चाचा की मौत के बाद बदला कारोबार
परिजनों के मुताबिक, रवि के पिता रमेश कुमार की कोरोना संक्रमण के दौरान मौत हो गई थी। जबकि उनके चाचा दिनेश कुमार की करीब तीन महीने पहले मौत हुई। रवि पहले पिता और चाचा के नाम से अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाते थे। चाचा की मौत के बाद अनाज मंडी की दुकान बेच दी गई थी। इसकी रजिस्ट्री करीब दो महीने बाद होनी थी।
परिवार में भाई इंजीनियर, चचेरे भाई डॉक्टर
रवि के एक भाई बेंगलुरु में इंजीनियर हैं, जबकि उनका चचेरा भाई डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। रवि खुद घर पर CA की कोचिंग कराते थे। कटला बाजार में उनका पुराना सामान बेचने का कारोबार भी था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी
SI प्रमोद के अनुसार शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि सीए पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे, हालांकि उसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कोई लास्ट नोट भी अभी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
