युवती को ससुराल से निकालने पर किसानों ने जालंधर-बरनाला हाईवे किया जाम

जगराओं में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा-बुर्ज गिल के किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसपी लुधियाना ग्रामीण के दफ्तर के बाहर धरना दिया और जालंधर-बरनाला हाईवे जाम कर दिया। यह प्रदर्शन एक युवती को ससुराल से कथित तौर पर निकाले जाने और पुलिस कार्रवाई न होने के आरोप में किया गया।

डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढीढ़सा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से बात की और कुछ प्रतिनिधियों को एसपी (एच) सरवनजीत सिंह से मिलवाया। एसपी ने किसान नेताओं को भरोसा दिया कि मामले में एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

बेटी को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया किसान नेता हरबख्शीश सिंह ने बताया कि उनके साथी अवतार सिंह की बेटी को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। परिवार ने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें धरना देना पड़ा। किसान नेताओं ने मांग की कि शादी पर हुए खर्च को वापस दिलवाया जाए और लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।

एसएसपी लुधियाना ग्रामीण के दफ्तर के बाहर धरना देते हुए किसान।

एसएसपी लुधियाना ग्रामीण के दफ्तर के बाहर धरना देते हुए किसान।

2019-20 में वर्क परमिट पर कनाडा गई थी बेटी

युवती के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी 2019-20 में वर्क परमिट पर कनाडा गई थी। उन्होंने दावा किया कि बेटी को कनाडा भेजने पर परिवार ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। साल 2024 में बेटी का रिश्ता तय हुआ था। पिता के मुताबिक, उस समय बेटी के पास कनाडा की पीआर (स्थायी निवास) नहीं थी और यह बात लड़के के परिवार को पहले ही बता दी गई थी।

शादी के सवा महीने बाद घर से निकालने का आरोप

अवतार सिंह के अनुसार, लड़के ने उनकी बेटी से कहा कि वह कनाडा से भारत वापस आ जाए, क्योंकि उनके पास यहां किसी चीज की कमी नहीं है। इसके बाद बेटी कनाडा से भारत लौट आई और 4 फरवरी 2026 को उसकी शादी कर दी गई। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शादी में लड़के के परिवार की ओर से रखी गई मांगों को उन्होंने पूरा किया और बेटी को स्त्रीधन भी दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को कथित तौर पर परेशान किया जाने लगा।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *