कुरुक्षेत्र में ₹120 करोड़ से बनेगा सर्किट हाउस, CM सैनी ने किया ऐलान

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में PM मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएम नायब सिंह सैनी देर शाम पहुंचे। BJP की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी पहुंचीं। कार्यक्रम में ड्रोन शो के जरिए सरकार की उपलब्धियां दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत कुरुक्षेत्र के लिए 120 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का ऐलान किया। उन्होंने ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट पर सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की, जिस पर 120 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे कुरुक्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।

आशीर्वाद का जलाया दीया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में PM मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसराेवर की आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने शंख ध्वनि के बीच ब्रह्मसरोवर की आरती की।

मंच पर बैठीं BJP की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता।

मंच पर बैठीं BJP की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता।

गुरुद्वारा सचखंड ईशर सिंह दरबार साहिब

मुख्यमंत्री इससे पहले सुबह गुरुद्वारा सचखंड ईशर सिंह दरबार साहिब जुरासी खुर्द पहुंचे थे। यहां उन्होंने संत बाबा ईशर सिंह की 51वीं बरसी पर उनको श्रद्धांजलि दी और नमन किया। यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा मणि सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया।

बरसी पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के शीश नवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह ने भारत के गांवों और नगरों के साथ-साथ विदेशों में भी गुरमत का व्यापक प्रचार किया।

सीएम बोले- देश को बनाने के लिए काम कर रहे PM मोदी।

सीएम बोले- देश को बनाने के लिए काम कर रहे PM मोदी।

गरीब, किसान और महिलाओं को किया मजबूत

सुबह मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री पहली बार मिला है, जिसने गरीबों को सशक्त और मजबूत करने, महिलाओं को सुरक्षित रखने और किसानों समेत हर वर्ग को मजबूत करने के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के निर्माण में लगातार काम कर रहे हैं।

विश्वकर्मा जयंती का भी किया जिक्र

सीएम नायब सैनी ने कहा था कि आज भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है। भगवान विश्वकर्मा ने पूरी दुनिया के निर्माण में योगदान दिया। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश को बनाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *