थाने जाकर बेटा बोला- मां को मार दिया, देख लो: रोहतक में छाती पर बैठकर चुन्नी से गला घोंटा; 3 बच्चे और सास-ससुर से अलग रहती थी

रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव आंगन में छोड़कर बेटा खुद सदर थाना पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा, “मैंने मां को मार दिया है, जाकर देख लो।”

सूचना मिलते ही पुलिस टीम महिला के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हेड हाउस भेज दिया है। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

महिला अपने तीन बच्चों और सास-ससुर से अलग घर में रहती थी, जबकि उसका पति बाहर नौकरी करता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां के अकेले रहने को लेकर बेटा उससे काफी नाराज रहता था। इसी बात को लेकर आज दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

मौके पर पहुंची FSL टीम के साथ पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल करते हुए।

मौके पर पहुंची FSL टीम के साथ पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल करते हुए।

पति गुजरात में नौकरी करता

मृतका की पहचान गांव ब्राह्मणवास निवासी पिंकी (40) के रूप में हुई। पिंकी का पति देवेंद्र सिंह प्राइवेट कंपनी में गुजरात में नौकरी करता है। जबकि मृतका के तीन बच्चे हैं, जो सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिंकी गांव में अकेली रहती थी।

तीनों बच्चे सोनीपत में रहते

मृतका पिंकी का एक बड़ा बेटा प्रिंस व दो बेटियां हैं। तीनों सोनीपत में दादा-दादी साथ रहते हैं। वहीं, पिंकी खुद पति के पैतृक गांव स्थित पुश्तैनी मकान में अकेली रहती थी। इसी लेकर बेटा उससे झगड़ता था।

सोनीपत साथ चलने की जिद पर झगड़ा

जानकारी के अनुसार, बेटा हर रविवार मां से मिलने आता था। आज भी सवा 11 बजे प्रिंस उर्फ मोनू गांव आया और मां को सोनीपत वाले घर में साथ चलने को कहने लगा। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

छाती पर बैठकर गला दबाया

उधर, पिंकी की अपने सास-ससुर से बनती नहीं थी। इस कारण वो सभी से अलग रहती थी। बेटे से झगड़े के बीच दोनों में हाथापाई भी हो गई। जिसके बाद बेटा मां की छाती पर चढ़कर बैठ गया और चुन्नी से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद खुद ही थाने में जाकर वारदात के बारे में जानकारी दी।

पुलिस मामले में कर रही जांच

सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *