हरियाणा के 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट: 7 में बूंदाबांदी के आसार; पंचकूला में 24 घंटे में 99MM बारिश, गुरुग्राम में लापरवाही पर JE सस्पेंड

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पश्चिमी और मध्य जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद व रोहतक में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश का अनुमान है। सोनीपत, हिसार, पानीपत में सुबह से ही बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ रेखा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़ से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी।

उधर, शुक्रवार को भी सात जिलों में तेज बारिश हुई थी। पंचकूला में जहां सर्वाधिक 99 एसएम बारिश दर्ज की गई, वहीं गुरुग्राम में एक घंटे में ही 36 एमएम बरसात हुई थी। जलभराव के वक्त फील्ड से गायब जेई मनोज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था। शनल हाईवे-48 पर डेढ़ घंटे जाम लगा रहा।

हरियाणा में शुक्रवार को हुई बारिश के PHOTOS…

गुरुग्राम से एयरपोर्ट को कनेक्ट करने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में भी दिल्ली एरिया में जलभराव हो गया था। इसके कारण भी ट्रैफिक स्लो रहा।

गुरुग्राम से एयरपोर्ट को कनेक्ट करने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में भी दिल्ली एरिया में जलभराव हो गया था। इसके कारण भी ट्रैफिक स्लो रहा।

गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद सेक्टर-22 बी में सड़क पर जलभराव में स्विमिंग करते बच्चे और पानी से निकलती कार।

गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद सेक्टर-22 बी में सड़क पर जलभराव में स्विमिंग करते बच्चे और पानी से निकलती कार।

गुरुग्राम सेक्टर 40 में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया है। दो खंभे भी गिर गए, जिनकी चपेट में आकर दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई।

गुरुग्राम सेक्टर 40 में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया है। दो खंभे भी गिर गए, जिनकी चपेट में आकर दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई।

कैसे होगी बारिश और तापमान पर क्या पड़ेगा असर, एक्सपर्ट से जानिए…

  • 8 सितंबर के बाद मानसून कमजोर होगा : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में बादलवाही के साथ उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है। 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता में फिर से कमी आने की संभावना है। किसान फसलों में किसी भी प्रकार की सिंचाई या कीटनाशक छिड़काव को बारिश का दौर थमने तक स्थगित रखें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
  • बारिश के कारण दिन का तापमान गिरा : प्रदेश में बारिश के कारण दिन के औसत तापमान में 1.6°C की गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सिरसा में 36.5°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पंचकूला में 24.2°C रहा। बीते 24 घंटों में बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पंचकूला में 99.0 mm, यमुनानगर में 57.5 mm, गुरुग्राम में 44.5 mm, करनाल 33.5 mm, रोहतक 32.0 mm और रेवाड़ी में 20.0 mm बारिश दर्ज की गई।
अंबाला में अंडरपास में युवक की बाइक बंद हो गई। युवक को बाहर निकालने के लिए दो बच्चे जलभराव से होते हुए उसके पास पहुंचे।

अंबाला में अंडरपास में युवक की बाइक बंद हो गई। युवक को बाहर निकालने के लिए दो बच्चे जलभराव से होते हुए उसके पास पहुंचे।

अगस्त में 7% कम बरसात, 3 साल में सबसे कम

मानसून के तीन माह बीत चुके हैं। अगस्त में हरियाणा में सामान्य 146.1 मिमी के मुकाबले 135.4 मिमी ही बारिश हुई, जो कि पिछले 3 सालों में सबसे कम है। 1 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 283.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 349.9 मिमी होती है।

अब तक के आंकड़ों की बात करें तो नूंह (+25%), पलवल (+26%), गुरुग्राम (+17%), फरीदाबाद (+7%) और भिवानी (+41%) में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जबकि करनाल (-68%), जींद (-51%), कैथल (-49%), अंबाला (-37%) और रोहतक (-19%) में भारी कमी दर्ज की गई है।

गुरुग्राम में एक घंटे में 36 एमएम बरसात, पेड़ गिरा, कारें क्षतिगस्त

गुरुग्राम में शुक्रवार को एक घंटे में 36 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण जिले भर में जलभराव, जाम और पेड़, खंभे टूटने की घटनाएं हुई। गुरुग्राम में सेक्टर 40 में एक पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया।

इसकी वजह से दो खंभे भी टूट गए, जिनकी चपेट में आकर दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर तुरंत सप्लाई बंद कराई। काम में लापरवाही बरतने पर जेई मनोज को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *