‘लोकायन 2026’ के तहत आईएनएस सुदर्शनी पहुंचा लिस्बन, भारत-पुर्तगाल संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):अंतर्गत 22 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचा। तीन मस्तूलों वाले इस पोत ने टैगस नदी में भव्य प्रवेश किया और पारंपरिक नौकायन और समुद्री कौशल का प्रदर्शन किया।

बंदरगाह पर ठहरने के दौरान, जहाज के चालक दल और प्रशिक्षु पुर्तगाली नौसेना नेतृत्व, स्थानीय अधिकारियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक भ्रमण और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

लिस्बन की यह यात्रा सात महीने की समुद्री यात्रा में जहाज की 15वीं बंदरगाह यात्रा है, जो विश्व भर में भारत के अटूट समुद्री संबंधों और सद्भावना की भावना को पुनः स्थापित करती है। लोकयान 26 के अंतर्गत, आईएनएस सुदर्शनी मित्रता, सहयोग और सौहार्द का संदेश फैलाते हुए सहयोगी देशों के साथ संबंधों को मजबूत कर रही है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *