नई दिल्ली(राजीव शर्मा):राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य श्री मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई। श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदी में शपथ ली।
इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, श्री जयराम रमेश, श्री मुकुल वासनिक, डॉ. सैयद नसीर हुसैन, लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
